सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 18वीं वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है. लौकहा प्रखंड के सीमा चौकी अंधारबन अंतर्गत मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.
https://www.facebook.com/share/p/1GcX9HrrfL


